फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: सिपाही ने अवैध पिस्टल से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड, मामला गरमाया तो दी यह सफाई

Thu, 23 May 2024 08:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में सिपाही ने अवैध पिस्टल से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। मामला गरमाया और जांच की गई तो उसने गलती से वीडियो अपलोड होने की सफाई दी। 
विज्ञापन
सिपाही ने अवैध पिस्टल से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सिपाही के फेसबुक अकाउंट पर एक अवैध पिस्टल से फायरिंग करने का वीडियो सामने आया। इसमें आवाज सिपाही की दर्शाई गई। इसकी शिकायत आरटीई एक्टिविस्ट ने पुलिस से की। मामले की जांच अधिकारियों द्वारा की गई। जांच में सिपाही ने गलती से वीडियो अपलोड होने की सफाई दी।

विज्ञापन


रसूलपुर थाने में तैनात सिपाही शिवम पंवार के फेसबुक अकाउंट पर अवैध पिस्टल से फायरिंग का वीडियो अपलोड हुआ। जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। इसकी शिकायत आरटीई एक्टिविस्ट अवनीश गुप्ता ने पुलिस से की। सिपाही शिवम पूर्व में अवनीश गुप्ता का गनर भी रह चुका है। मामला गरमाते ही अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करा दी।

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच में पता चला कि वह वीडियो सिपाही का नहीं था। उसमें दी गई आवाज उसकी नहीं है। सिपाही ने बस अपने निजी अकाउंट से वह वीडियो अपलोड कर दिया था। सिपाही का कहना था कि यह गलती से अपलोड हो गया था। उसे डिलीट करा दिया गया है। सिपाही को दोषमुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें