फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में कनेक्टिविटी फेल, उपभोक्ता रहे परेशान

Thu, 14 May 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों की कनेक्टिविटी फेल होने के कारण गुरुवार को उपभोक्ता परेशान दिखाई दिए। सबसे अधिक परेशानी तो उन युवाओं को हुई जो लेखपाल भर्ती की फीस जमा कराने गए थे। शाम तक कतार में लगने के बाद फीस जमा नहीं हो सकी। टूंडला सहित कई जगहों पर कनेक्टिविटी फेल होने से लोगों को खासी परेशान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 बीएसएनएल की नेटवर्क सेवा पिछले कई दिनों से खराब चल रही है। इसके कारण बैंकों के साथ-साथ एटीएम से धनराशि निकालने की सेवा भी बाधित हो रही है। गुुरुवार को बाईपास रोड स्थित एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा में लोग घंटों तक लाइन में लगे रहे लेकिन धनराशि न तो जमा हो रही थी और न ही निकल रही थी। बैंक ऑफ इंडिया एवं ग्रामीण बैंक आर्याव्रत में पिछले दो दिन से कनेक्टिविटी फेल होने के कारण कसबा के व्यापारियों एवं किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सुनील राजपूत ने कहा कि नेट के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। स्टाफ अभाव के कारण काम समय से नहीं हो पाता। व्यापारी सुनील चौहान ने कहा कि बैंकों की व्यवस्था ही खराब हो गई है। इसमें सुधार की जरूरत है। एसबीआई बैंक के मुख्य शाखा के प्रबंधक सुरजीत सिंह ने कहा कि नेट कनेक्टिविटी फेल होने के कारण दिक्कत हुई है। शाम को कुछ देर के लिए कनेक्टिविटी ठीक होने पर दो काउंटर खोलकर कार्य कराया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें