फिरोजाबाद। एक मुश्त समाधान योजना के तीन चरण गुजरने के बाद बकाएदार अभी बिल जमा नहीं कर रहे हैं। विद्युत विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची जारी कर दी है। सोमवार को यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। 16 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
जेई कयामुददीन के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला बसंत बिहार, बालाजी नगर में चेकिंग की। उपभोक्ताओं के घरों पर दस्तक दी। मगर, उपभोक्ता बिल जमा न करने पर अड़े रहे। ऐसे में लाइनमैन ने विद्युत पोल पर चढ़कर कनेक्शन काट दिए। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं, उनकी पुन: जांच कराई जाएगी। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन जुड़े मिले, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।