कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव व अन्य। स्रोत
- फोटो : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव व अन्य। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। प्रदेश की तानाशाह योगी सरकार को जनता हराकर कांग्रेस की सरकार बनाना चाहती हैे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भरतपुर जाते समय फतेहाबाद कट पर कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को लखनऊ से भरतपुर जाने की सूचना पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में काफी कांग्रेसजन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित फतेहाबाद कट पर पहुंच गए। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमाला एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ प्रतिमा भेंट की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और भाजपा को हराकर सरकार प्रदेश में सरकार बनाएगी। प्रदेश की योगी सरकार ने जनता के हक एवं अधिकार को छीना है। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जुटेगी। इस दौरान जितेंद्र तिवारी,शैलेंद्र शुक्ला,अजय यादव,उमर फारूक एवं शांति दास शंखवार, सेवादल जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, संजय यादव, सोहित यादव शामिल थे।