-कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राम निवास यादव,महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू व अन्य दाधिकारी। स्रोत स्वय
- फोटो : -कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राम निवास यादव,महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू व अन्य दाधिकारी। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार ग्रामीण भारत को सशक्त एवं खुशहाल नहीं देखना चाहती है। मनरेगा जिला कॉर्डिंनेटर डॉ. गुलाम जिलानी ने कहा कि 11 जनवरी को 11 बजे गांधीपार्क में उपवास करेंगे।
विज्ञापन
12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायतस्तरीय जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं जननायक राहुल गांधी के पत्र प्रधानों, रोजगार सेवकों को बांटे जाएंगे। 30 जनवरी को धरना दिया जाएगा। इस दौरान हाजी नसीर अहमद,मुजीब अंसारी,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी,जिला महासचिव शैलेंद्र शुक्ला एवं वकार खालिद मौजूद रहे।