फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उद्योग लगाने का मौका, तीन औद्योगिक आस्थानों में भूखंडों की नीलामी शुरू

Sat, 10 Jan 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद में नए उद्योग स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने जिले के तीन प्रमुख औद्योगिक आस्थानों में रिक्त पड़े भूखंडों और शेडों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवंटन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से जैम पोर्टल पर फारवर्ड ई-ऑक्शन के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग संध्या यादव ने बताया कि उद्योग निदेशालय कानपुर द्वारा प्रथम चरण में पश्चिमांचल के जनपदों को शामिल किया गया है। फिरोजाबाद के औद्योगिक आस्थान, शिकोहाबाद, मिनी औद्योगिक आस्थान, उसायनी और मिनी औद्योगिक आस्थान, टूंडला को इसमें शामिल किया गया है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इस प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है ताकि किसी भी स्तर पर विसंगति की गुंजाइश न रहे। एकीकृत रूप से आवंटित होने वाले इन भूखंडों से जिले में सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।






आवेदन और नीलामी का पूरा शेड्यूल

इच्छुक उद्यमी उद्योग विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीयन 6 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक। आवेदन पत्रों की जांच 19 से 27 जनवरी 2026 तक होगी। 10 फीसदी ईएमडी जमा करने की तिथि 27 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक है। नीलामी बोली 05 फरवरी दोपहर 2 बजे से 06 फरवरी 2026 दोपहर 2 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें