फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महोबा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 25 May 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एडीएम कल्पना जायसवाल को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष। स्रोत स्वयं - फोटो : एडीएम कल्पना जायसवाल को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महोबा जिले की नीट की छात्रा के अपहरण, बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रयागराज में दलित छात्रा के साथ हुई यह जघन्य वारदात प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को बयां करती है। इस दौरान धर्म सिंह यादव, वकार खालिक, अजय यादव, प्रदीप शर्मा, प्रदीप झा, पार्षद नुरुलहुदा लाला राइन, इंद्रभान, खजांची दिवाकर, मातादीन पिप्पल, जितेंद्र तिवारी, राजवीर सिंह यादव, शैलेंद्र शुक्ला, सत्य प्रकाश, जगदीश वाल्मीकि और शांतिदास शंखवार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें