फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना
विज्ञापन

जिले की सभी तहसीलों में राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में जिले की सभी पांचों तहसीलों में धरना दिया। धरने के बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अफसरों को दिया गया।
नगर में गांधीपार्क में गांधी प्रतिमा के नीचे धरन देकर एसडीएम सदर को जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी और महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के संयुक्त नेतृत्व में धरने के दौरान कांग्रेसी हाथों में नारों से अंकित तख्तियां लिए थे। इसमें लिखा था ‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो’, ‘अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह’, ‘सेना के साथ खिलवाड़ बंद करो’, ‘अग्निपथ योजना वापस लो’ आदि नारे लिखे थे। जिला अध्यक्ष बोले, केंद्र सरकार इस योजना को वापस ले। यह युवा विरोधी है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले, ब्लॉक अध्यक्ष रामशंकर राजोरिया, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह जुरैल, खजांची दिवाकर,वकार खालिक, नूरुल हुदा लाला राइन, राजेश दिवाकर, सतीश चंद्र अग्रवाल, निखिलेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा में योगेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में तहसील प्रांगण में धरना देकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी पारसनाथ मौर्य को सौंपा। महिला जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर, अनिल उपाध्याय, सुमन झा, सत्यनारायण राजमल आदि प्रमुख रूप मौजूद रहे।
शिकोहाबाद में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि शर्मा के नेतृत्व में धरना दिया गया। अशोक यादव एडवोकेट ने कहा ये योजना युवाओं के साथ धोखा है। चंद्रकांत यादव, आशीष तिवारी,यश दुबे, लक्ष्मण तिवारी, आरएन यादव, राजेश दुबे, विजय चतुर्वेदी, सिलेटी सिंह शामिल रहे। जसराना में विजयनाथ सिंह वर्मा के नेतृत्व में धरना दिया गया। यहां भभूति सिंह बघेल, रामनरेश,राजेंद्र सिंह बघेल, ओमप्रकाश लोधी,अरुण कुमार,राकेश गुप्ता शामिल थे। वहीं जसराना में क्षेत्रपाल और प्रतिमा पाल के नेत़ृत्व में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

नसीर अहमद, बेटे को किया नजर बंद
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पीसीसी सदस्य हाजी नसीर अहमद और उनके बेटे जावेद उमर को रसूलपुर थाना पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। घर के बाहर सोमवार को सुबह से ही फोर्स तैनात रही। जिससे ये लोग धरना स्थल पर नहीं पहुंचे सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पुलिस के इस रवैये की निंदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें