शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 136 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी व नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ के नेतृत्व में एक सद्भावना पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेसी हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
पदयात्रा रुकनपुरा मोहल्ला से प्रारंभ होकर कटरा बाजार, तहसील तिराहा पहुंची। वहां पर शहीद शादीलाल यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा नगर पालिका परिषद में स्थित गांधीपार्क पर पहुंची। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यहां से यात्रा बड़ा बाजार होते हुए काली देवी मंदिर पर समापन हुआ। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने सभी कांग्रेसियों से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि संदेश पदयात्रा का उद्देश्य कांग्रेसियों को एकजुट करना है। यह पदयात्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित की जा रही है। पदयात्रा में प्रमुख रूप चंद्रकांत यादव, संजय यादव, समीम कुरैशी, दाऊद खान, नईम अंसारी, रामसेवक वैद्य, आशीष तिवारी, बाबा तिवारी, सुशील मथुरिया, मनोज, कमलेश जैन, शैलेंद्र शर्मा, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, विजय चतुर्वेदी, राजीव जैन, अनुज शर्मा, सगीर कुरैशी , शाहिद और वीरवती आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
पदयात्रा निकाल कर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
सिरसागंज। कांग्रेस के स्थापना दिवस के दूसरे दिन सिरसागंज नगर में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ सुभाष तिराहा स्थित सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया।
पदयात्रा इटावा रोड, लक्ष्मी नारायण धर्मशाला, मेन रोड, कोरारा रोड, खेमगंज, गांधी मंडी स्थित नगर पालिका पहुंचकर समाप्त हो गई। पदयात्रा के दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सदस्य राकेश पोरवाल, ईश्वर चंद गुप्ता, केपी सिंह बघेल, यतिन दौनेरिया का माला पहनाकर स्वागत किया गया। पदयात्रा के दौरान कमल सिंह जादौन, संदीप सिंह, मोहित राजपूत, मनोज भटेले, शैलेंद्र कुमार शर्मा, कमलेश जैन, दाऊद, चंद्रकांत यादव, दुष्यंत धनगर, गिर्राज यादव, सूरज भान सिंह, विनोद कुमार, सुभाष, मनीष खान के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस की किसान सम्मान संदेश यात्रा आज
टूंडला। कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान सम्मान संदेश पद यात्रा 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे सुभाष चौराहा से दीपा चौराहा तक निकाली जाएगी। पद यात्रा में कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पुराने व सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा तथा महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। यह जानकारी नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सिसोदिया ने दी है।