फिरोजाबाद। बुलंदशहर में दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार हुई नारखी के एक गांव की बालिका के परिजन से मिलने कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को गांव जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिवार से मिलने के लिए 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बनाया है।
अजय राय ने पीड़ित परिवार से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, निवर्तमान प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रतिमा पाल, अरुण यादव, पूर्व महासचिव धर्म सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस मैनपुरी विनीता शाक्य, श्रीधर पांडेय उर्फ मखलू पांडेय, हाजी सईद पटेल, बाबूराम निशंक, धर्मेंद्र शर्मा धर्मा एडवोकेट, राजवीर सिंह यादव एवं राजू दीक्षित को शामिल किया है। वहीं मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने गांव में बच्ची के पिता से मिलकर ढांढस बांधा और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, जिला महासचिव शैलेंद्र शुक्ला, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव, जिला सह मीडिया प्रभारी सोनू यादव, अतेश कुमार, सौरभ कुमार यादव शामिल रहे।