फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए लखनऊ से वृंदावन की दंडौती परिक्रमा

Tue, 06 Jan 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जसराना पहुंचे दंडौती परिक्रमार्थी का किया गया स्वागत। संवाद - फोटो : जसराना पहुंचे दंडौती परिक्रमार्थी का किया गया स्वागत। संवाद
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज के उत्तम स्वास्थ्य की कामना लेकर लखनऊ से दंडौती परिक्रमा पर निकले युवक करन उर्फ राजूदास का मंगलवार को जसराना पहुंचने पर व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

लखनऊ के काकोरी निवासी राजूदास ने बताया कि उन्होंने 17 अगस्त को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर से यह कठिन यात्रा शुरू की थी, जो विभिन्न शहरों से होते हुए अब वृंदावन की ओर अग्रसर है। जसराना में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन शिवहरे सहित दीपक गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने परिक्रमार्थी को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। राजूदास के साथ चल रहे अंकित यादव और नवनीत कुमार का भी स्थानीय लोगों ने अभिनंदन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें