फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल जलाकर शहीद आदिवासियों को दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
सोनभद्र में पुरखों की जमीन को लेकर शहीद हुए 10 लोगों को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस महानगर साजिद वे? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कश्मीरी गेट स्थित महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में पिछले साल 17 जुलाई सोनभद्र में जमीन बचाने के लिए शहीद हुए आदिवासी लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा के दौरान महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता का शोषण कर रही है।
विज्ञापन

महानगर उपाध्यक्ष प्रवक्ता सौरभ पोरवाल, उपाध्यक्ष वकार अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। आदिवासी लोगों से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को मिलने तक नहीं दिया जाता। प्रदेश अध्यक्ष को रास्ते में ही रोक दिया जाता है। इस दौरान बकार खालिद, नूरुल हुदा लाला राइन गांधी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें