फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एसएसपी से रुपये हड़पने की शिकायत

Sun, 16 Apr 2023 06:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी से रुपये हड़पने की शिकायत
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र निवासी अनुसूचित जाति एक व्यक्ति ने दूध के व्यापारी पर नगदी हड़पने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने इस आशय का एक शिकायती पत्र एसएसपी को दिया है।
कामता प्रसाद निवासी बुधरई सांखनी थाना खैरगढ शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उनका आरोप है कि थाना नारखी क्षेत्र के गांव गोंछ निवासी व्यक्ति ने दूध के व्यापार में पार्टनर बनाने का झांसा देकर करीब एक लाख 86 हजार रुपये की रकम ऐंठ ली। कई बार मांगने पर वापस नहीं की। पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन


दिव्यांगजन को अंत्योदय कार्ड जारी कराने की मांग
फिरोजाबाद। दिव्यांगजन को अंत्योदय योजना के तहत राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की गई है। नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को इस आशय का एक मांग भेजा गया है।
विज्ञापन

नारायण सेवा समिति की बैठक दिलीप कुमार की अध्यक्षता में हुई। मांग की गई कि दिव्यांगजन को उचित भरण पोषण के लिए अंत्योदय कार्ड जारी किए जाएं। बैठक के दौरान मौजूद दिव्यांगजन ने इस आशय का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजे जाने का निर्णय लिया। बैठक में नवीन विद्यार्थी, रितेश आर्य, कमल सिंह, मुख्तार आलम, कमलेश कुमार और प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें