फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: देवखेड़ा में नाली-खड़जा अधूरा छोड़े जाने पर सीएम पार्टल पर की शिकायत

Tue, 17 Jun 2025 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। मुख्य मार्ग ऊंचा होने से गलियों में पानी भर गया है। प्रशासन ने नाला खुदवाते हुए अधूरा छोड़ दिया है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ने नीची गलियों को उठाकर ऊंचा बनवाए जाने के लिए सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन


विकास खंड क्षेत्र के गांव देवखेड़ा निवासी मालती देवी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर गांव में गलियां नीची होने पर नाली के गंदे पानी भरने की शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने कहा कि मुख्य नाली निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से नाली को खोदा गया था, किंतु गांव के एक व्यक्ति ने विरोध कर दिया था। विरोध करने पर कार्य को प्रशासनिक टीम अधूरा छोड़कर चली गई थी। मुख्य मार्ग ऊंचा होने से नीची गलियों में नाली का गंदा पानी भर गया है।
इसके चलते आधे गांव को जलभराव से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियां उफनने से गंदगी मार्ग पर फैल रही है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं सक्रमक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। मालती देवी ने मुख्यमंत्री पार्टल पर शिकायत करते हुए राकेश के घर से शांति देवी के घर तक नाली व खंडजा बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन




मुख्य मार्ग की नाली को जल्द बनाया जाएगा। गांव के लोगों के विरोध करने पर कार्य को कुछ दिनों के लिए रोका गया था। गांव में बने तालाब को पोकलेन मशीन से साफ कराकर नाली को जोड़ा जाएगा। - प्रभात रंजन, खंड विकास अधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें