फिरोजाबाद। यूपीएसआईडीसी बिजली घर क्षेत्र में सोमवार को विद्युत विभाग की टीम ने बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकाया बिल जमा न करने पर कुल 22 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
जेई कयामुद्दीन ने बताया कि यह कार्रवाई मुईद्दीनपुर, टापाखुर्द और नगला पान सहाय क्षेत्रों में की गई। अभियान का उद्देश्य बकाया वसूली को गति देना और विद्युत राजस्व की क्षति को रोकना था। बिजली विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय से बिल जमा करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।