फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कंपार्टमेंट की प्रायोगिक परीक्षा 11 और 12 को

Thu, 10 Jul 2025 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट प्रायोगिक परीक्षाएं 11 और 12 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। इसके लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा में निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से भाग लें।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र यादव के अनुसार, कंपार्टमेंट प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी भौतिक विज्ञान, जैविक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा देंगे। परीक्षा का आयोजन पाली इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद में किया जाएगा। विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षार्थियों को अन्य कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें