फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यमुना में डूबे किसान का पांचवें दिन मिला शव

Thu, 10 Jul 2025 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यमुना में डूबे किसान का शव बुधवार को पांच दिन बाद घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर मिला। नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया था। बसई मोहम्मदपुर में गांव उस्मानपुर निवासी चौखे लाल (55) शनिवार शाम पांच बजे गांव के पास ही यमुना में नहाने गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूब गए। लोगों ने देखा तो उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला था। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को उनका शव गांव लादीपुरा के समीप यमुना में उतराते हुए मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें