फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मां-बाप को पीटने के बाद आत्मग्लानि में की आत्महत्या

Wed, 20 Mar 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। शराब पीकर मां-बाप की पिटाई करने के बाद आत्मग्लानि से भरे युवक ने नीम के पेड़ पर अपनी शर्ट से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। युवक दिल्ली में ड्राइविंग करता था, वह एक दिन पूर्व ही घर आया था। देर रात भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना पचोखरा के गांव जारखी निवासी 20 वर्षीय राम दिल्ली में गाड़ी चलाता था। होली पर वह मंगलवार दोपहर एक बजे घर आया था। शाम सात बजे वह शराब पीकर घर लौटा तो मां मुन्नी देवी ने फटकार लगाई थी। पुलिस के अनुसार मां की फटकार उसे इतनी नागवार गुजरी कि नशे की हालत में उसने मां मुन्नी देवी व बचाव के लिए आए पिता रमेशचंद्र के साथ पिटाई कर दी थी। इसके बाद जब उसको अपने किए का अहसास हुआ तो रात में उसने कमरे में फंदा लगाने का प्रयास किया था, लेकिन माता-पिता के चौकन्ने होने के कारण वह फंदा लगाने में सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि बुधवार सुबह 8:30 बजे वह घर से शौच जाने की कहकर निकल गया था। इसके बाद घर नहीं आया। इस बीच ग्रामीणों ने जानकारी दी कि राम गांव के बाहर स्थित आनंदपुर आईटीआई काॅलेज के पास नीम के पेड़ पर अपनी शर्ट से लटका हुआ है। जानकारी से परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि नशे में माता-पिता के साथ पिटाई करने पर आत्मग्लानि में युवक ने खुदकशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें