पुलिस ने राहगीरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।
फिरोजाबाद-टूंडला हाईवे पर उसयनी के निकट दोपहर बाद एक बड़ा हादसा हो गया। फिरोजाबाद से मथुरा की ओर जा रही मिनी रोडवेज बस अचानक सामने आए ट्रेलर से भिड़ गई। इस भीषण हादसे में बस ट्रेलर से टकराकर पलट गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस व ट्रेलर से निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं। बस चालक सहित तीन की हालत चिंतजानक बानी हुई है।
हादसे में घायल यात्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना बुधवार दोपहर बाद ढाई बजे करीब की है। मिनी रोडवेज बस जब उसायनी से आगे निकली, तभी अचानक एक ट्रेलर सड़क पार करने लगा। तभी बस चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस व ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
फिरोजाबाद-टूंडला हाईवे पर हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीषण टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।
4 of 5
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने लगी थीं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटवाकर किनारे करवाया, जिसके बाद यातायात पुन: सामान्य हो सका।
हादसे में घायल यात्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया है कि यह हादसा एक ट्रेलर के अचानक सड़क पार करने के कारण हुआ है। घटना में लगभग 14 से 15 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन कराया जा रहा है।