फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसीपी ने रोका, फिर भी बरसती रही लाठी, प्रदर्शनकारियों पर टूट पड़े इंस्पेक्टर; एत्मादपुर बवाल की तस्वीरें

Wed, 02 Sep 2026 02:02 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्मादपुर में यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इंस्पेक्टर क्राइम पर लाठी चलाने का आरोप लगा, जबकि एसीपी के रोकने के बावजूद लाठी चलने की तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
1 of 7
एत्मादपुर बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्मादपुर में यूजीसी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर एसीपी के रोकने के बाद भी लाठी मारे जाने का आरोप है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। यूजीसी के नए नियमों का विरोध कर रहे लोगों की एत्मादपुर तहसील पहुंचने पर अपराध निरीक्षक से तीखी झड़प हो गई।

वीडियो में दिख रहा है कि धक्का लगने से गिरे इंस्पेक्टर गुस्से में लाठी चला रहे हैं। एक व्यक्ति उन्हें रोकने की कोशिश करता है, पर इंस्पेक्टर भागते कार्यकर्ताओं के पीछे जाते हैं। उन्होंने एक युवक को पकड़कर लाठी मारी, जिससे वह गिर गया। बाद में सहायक पुलिस आयुक्त देवेश सिंह ने सिस्टम सुधार संगठन के अंशुमन ठाकुर को रोकने का प्रयास किया। फिर भी इंस्पेक्टर ने उनके कंधे और पैर पर डंडा मारा।

बड़े आंदोलन की चेतावनी
सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर ने बताया कि यूजीसी के विरोध में शांति पूर्ण तरीके से रैली निकालकर ज्ञापन देने जा रहे थे इंस्पेक्टर क्राइम ने रोकने का प्रयास किया। लाठियां चलाई। बुधवार को यूजीसी के विरोध में जिला मुख्यालय पर जल्द बड़ा आंदोलन करने को लेकर सवर्ण समाज की बैठक करके निर्णय लेंगे।


 
विज्ञापन

2 of 7
एत्मादपुर बवाल की तस्वीरें   - फोटो : अमर उजाला
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में मंगलवार को एत्मादपुर तहसील पहुंचे क्षत्रिय सभा और सिस्टम सुधार संगठन के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान थाने के इंस्पेक्टर क्राइम धक्का लगने से गिर गए। गुस्साए इंस्पेक्टर ने कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को भी लाठी लग गई। नाराज कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर को घेर लिया।

 
विज्ञापन

3 of 7
एत्मादपुर बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने इंस्पेक्टर को अधिवक्ता के चैंबर में बंद कर बचाया। बाद में कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। एसीपी के समझाने पर जाम खोला और तहसील में पहुंचकर धरने पर बैठे रहे। दो घंटे बाद ज्ञापन लेने पर वापस गए। एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन का एलान किया गया था। इसके बावजूद पुलिस ने तैयारी नहीं की।
 

4 of 7
एत्मादपुर बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खंदौली के गांव वमान में क्षत्रिय सभा यमुनापार के अध्यक्ष भरत सिंह सिकरवार और सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर के साथ सैकड़ों युवा इकट्ठा हुए। गांव से बाइक और कारों से काफिले के साथ निकले। इसकी जानकारी पर एसडीएम सुमित सिंह और एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव संवाई पहुंचे।
 
विज्ञापन

5 of 7
एत्मादपुर बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रास्ते में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लगा दी। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी हटा दी। लोग बरहन तिराहे से होते हुए तहसील एत्मादपुर की तरफ आ गए। तहसील चौराहे पर आने के बाद हाईवे पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। 15 मिनट बाद तहसील की ओर चल दिए।
विज्ञापन

6 of 7
 एत्मादपुर बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
तहसील के गेट पर थाना एत्मादपुर के अपराध निरीक्षक जेपी तिवारी मौजूद थे। उन्होंने प्रदर्शन करने वालों को रोकने का प्रयास किया। इससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान इंस्पेक्टर क्राइम जमीन पर गिर गए। गुस्से में उन्होंने लाठी चलाना शुरू कर दिया। 5-6 कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी बरसाईं। प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर को भी लाठी लग गई। यह देखकर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एत्मादपुर बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
एसीपी देवेश सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने इंस्पेक्टर को एक अधिवक्ता के चैंबर में बंद कर दिया। बाद में आसपास के थाने की फोर्स बुला ली गई। कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे की दोनों लेन पर धरना देने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब 20 मिनट बाद प्रदर्शनकारी मान गए। तहसील में आकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें