फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय: अशासकीय कॉलेजों में एक सीट पर होंगे 100 दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण काल की वजह से प्रदेश सरकार ने इस शैक्षिक सत्र में अध्ययनरत शतप्रतिशत विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने का निर्णय लिया है। इस स्थिति में जनपद में अशासकीय कॉलेजों में एक सीट पर 100 दावेदार होंगे। शत-प्रतिशत रिजल्ट का फायदा उठाने के लिए निजी कॉलेजों ने प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जनपद में 20 अशासकीय महाविद्यालय व राजकीय महाविद्यालय हैं। इन कॉलेजों में चार हजार सीटें हैं। इसमें बीए, बीकॉम और बीएससी शामिल है। इस बार शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने के कारण यूपी बोर्ड में 38416 परीक्षार्थी बिना परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाएंगे। सीबीएसई बोर्ड में 12 वीं कक्षा में छह हजार से अधिक परीक्षार्थी प्रोन्नत होंगे। इसी तरह डीएलएड में भी करीब तीन हजार सीटें जनपद में हैं। कम फीस के कारण विद्यार्थियों की पहली पसंद अशासकीय कॉलेज रहती है। डिग्री कॉलेजों में प्रवेश को लेकर मारामारी रहेगी। ऐसे में निजी कॉलेजों ने प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी हैं।
यह बोले कॉलेज संचालक
इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेंगे। हमारे यहां बीए की 280 और बीकॉम की 210 सीटें हैं। पिछली बार सीटें बढ़ाने के बाद भी कई विद्यार्थी प्रतीक्षा सूची में रह गए थे। इस बार शतप्रतिशत रिजल्ट आएगा तो प्रवेश के लिए मारामारी ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन

डा. प्रभाष्कर राय, प्राचार्य एसआरके पीजी कॉलेज
प्रवेश की तैयारी पूरी हैं। विवि के वेब रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। रिजल्ट आने के बाद 26 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर देंगे। बीए में 720 सीटें हमारे कॉलेज में हैं। सीटे खाली रह जाती थी। मगर इस बार शत प्रतिशत रिजल्ट आएगा। उम्मीद है कि पूरी सीटे भर जाएंगी।
डा. विनीता गुप्ता - प्राचार्य दाऊदयाल डिग्री कॉलेज
प्रवेश प्रक्रिया तैयारी पूरी हैं। बीए में कुल 720 सीटे हैं। बीएससी में 140 सीटे हैं। इस बार भी मेरिट के हिसाब से प्रवेश लेंगे। प्रवेश को लेकर मारामारी हर बार रहती है। इस बाद ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन

डा. निर्मला यादव - प्राचार्य एमजी डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें