सदर तहसील में सुनवाई के लिए पहुंचे मतदाताओं की लगी कतार। संवाद
- फोटो : सदर तहसील में सुनवाई के लिए पहुंचे मतदाताओं की लगी कतार। संवाद
फिरोजाबाद। विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को सदर तहसील में मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिले में जारी 1.33 लाख नोटिसों के जवाब और अधूरे अभिलेख जमा करने के लिए तहसील के हॉल से लेकर बाहर तक लंबी कतारें लगी रहीं। तहसीलदार सदर अजय कुमार और अन्य अधिकारियों ने शाम 4 बजे तक सुनवाई की और प्राप्त फॉर्मों की देर रात तक ऑनलाइन फीडिंग कराई। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त कर्मियों को तैनात कर सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। संवाद