फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए फिर तैयार होगी सुहागनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी को एक बार फिर चमकाने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। वर्ष 2021 में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में सुहागनगरी फिर से भाग लेने के लिए तैयार होगी। सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से सारी जानकारियां नगर निगम अधिकारियों को दी गईं। साथ ही गाइडलाइन भी जारी की है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि शासन द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसमें सबसे अधिक प्राथमिकता डोर टू डोर अभियान के साथ कूड़ा निस्तारण, सूखा और गिला कूड़ा अलग-अलग रखने और कूड़े के निस्तारण पर रहेगी। वहीं ओडीएफ प्लस, ओडीएफ प्लस प्लस पर भी नंबर दिए जाएंगे। वहीं गंदे पानी का साफकर उसको पुन: प्रयोग पर लाने पर भी नगर निगम को बेहतर अंक मिलेंगे।
इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। वहीं प्लास्टिक को पुन: प्रयोग में लाने पर भी नगर निगम को अंक मिलेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में जहां नगर निगम को देश में 53वां स्थान मिला था। वहीं देश में छठें स्थान पर रहा। इस बार पूरा प्रयास किया जाएगा कि 2021 में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में फिरोजाबाद को पहले स्थान पर लाया जा सके। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिव सिंह, सहायक नगर आयुक्त, एक्सईएन निर्माण विभाग अतुल पांडेय, कर निर्धारण अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें