फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, एक को लगी गोली

Fri, 24 May 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, एक को लगी गोली
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव झपारा की घटना, तीन अन्य लोग भी हुए घायल
- गंभीरावस्था में घायल को किया रेफर, पुलिस कर रही मामले की पडताल
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। शुक्रवार की देर शाम थाना जसराना के गांव झपारा में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक हुई फायरिंग में एक अधेड़ को गोली लग गई। वहीं मारपीट में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएसची में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर एक को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव झपारा निवासी ब्रजेश कुमार एवं जयसिंह पाल के बीच बृहस्पतिवार को खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया था। जिसे गांव के ही लोगों ने समझा बुझाकर शांत कर दिया। शुक्रवार की सायं एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद के दौरान जमकर लाठी डंडे चलने लगे। आरोप है कि इस दौरान ब्रजेश पक्ष से अचानक फायरिंग होने लगी। फायरिंग के दौरान जयसिंह पाल के जांघ में गोली लग गई। गोली लगने से अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गए। फायरिंग कर रहे भाग रहे लोगों को पकडकर पिटाई लगा दी। गांव में फायरिंग की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लेकर आई। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गोली लगने से घायल अधेड को रैफर कर दिया। गोलीकांड से घायल पक्ष के लोगों ने कहा लाईसेंसी असलहा से फायरिंग की गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा मेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। गोली लगने से घायल हुए अधेड़ को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें