फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: जंग का मैदान बना ट्राॅमा सेंटर, जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस ने संभाले हालात

Wed, 12 Feb 2025 07:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजाबाद

सार

लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों से कोई मानने को तैयार नहीं था। ऐसे में पुलिस बुलानी पड़ी। तब मामला शांत हो सका।
 
विज्ञापन
मारपीट करते युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के सरकारी ट्राॅमा सेंटर के गेट पर मंगलवार रात दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। आसपास के लोगों ने काफी मामला शांत करने का प्रयास किया, लेकिन युवक सुनने का तैयार नहीं थे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार रात सरकारी ट्राॅमा सेंटर में एंबुलेंस से सड़क हादसे में घायलों को लाया गया था। जहां एंबुलेंस से उतरते ही दोनों युवक आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद दोनों ओर से जमकर लात और घूंसे चलने लगे। 

एक युवक की ओर से कुछ लोग बीच बचाव भी कर रहे थे। लेकिन मारपीट शांत नहीं हाे सकी। इसके बाद चौकी से पुलिस को बुलाया गया, तब जाकर कहीं मामला शांत हो सका। इसके बाद दोनों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया। 
विज्ञापन


मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

एक इंचार्ज के हवाले अस्पताल चौकी
थाना उत्तर की अस्पताल चौकी क्षेत्र में आए दिन कुछ न कुछ बवाल होता रहता है। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार स्वास्थ्यकर्मियों से लेकर चिकित्सकों से अभद्रता कर देते हैं। इतना ही नहीं कभी-कभी तो नौबत तोड़फोड़ की आ जाती है। ऐसे में एक ही इंचार्ज के हवाले चौकी संचालित हो रही है। चौकी पर और कोई अतिरिक्त फोर्स की तैनाती नहीं की गई। जिससे यहां तैनात उम्र दराज इंचार्ज अकेले ही मामलाें को निपटाने में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें