फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दुकानों का सर्वर डाउन, उपभोक्ताओं को नहीं मिला राशन

Wed, 12 Feb 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बोधाश्रम रोड स्थित राशन की दुकान पर लगी कार्डधारकों की भीड़।  - फोटो : बोधाश्रम रोड स्थित राशन की दुकान पर लगी कार्डधारकों की भीड़।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राशन की दुकानों पर ई-पॉश मशीन का सर्वर मंगलवार को धीमा चला। सुबह से कतार में लगे उपभोक्ताओं को शाम तक राशन सामग्री नहीं मिल सकी। कइयों को घर बैरंग लौटना पड़ा। जिन राशन की दुकानों पर 180 से 200 कार्डों का राशन बंटता था वहां दस से 20 कार्डों की राशन सामग्री का वितरण हो सका।
विज्ञापन

7 फरवरी से पात्र ग्रहस्थी एवं अंत्योदय कार्डधारकों को राशन बांटा जा रहा है। मंगलवार को राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार दिखाई दीं। सर्वर की गति धीमी होने से उपभोक्ताओं को पूरे दिन राशन के लिए इंतजार करना पड़ा। अंत में दोपहर 3 बजे तक नंबर नहीं आने पर लोग घर लौटने के लिए मजबूर हो गए। इस तरह का नजारा अधिकांश दुकानों पर देखने को मिला। दुकानदार दूसरे को फोन करके सर्वर की जानकारी करते रहे।
बोधाश्रम रोड स्थित राशन की दुकान पर 3 बजे के बाद महिलाएं खुद ही घरों को जाने को मजबूर हो गईं। कोटला रोड स्थित रानीनगर,,महादेव नगर, आर्यनगर के साथ ही अन्य दुकानों पर इसी तरह की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन





- राशन सामग्री लेने को सुबह से कतार में लगी हूं। दोपहर के एक बज रहा है अभी तक राशन नहीं मिल सका। क्योंकि राशन बांटने वाली मशीन नहीं चल रही है। इसके कारण वह नहीं बल्कि काफी महिलाएं एवं पुरुष परेशान है। - पूनम देवी, कार्डधारक
राशन सामग्री लेने को राशन की दुकान पर सुबह छह बजे आ गया था लेकिन छह घंटे से अधिक समय बीत गया अभी तक राशन नहीं मिल सका है। अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए ताकि मजदूर वर्ग के लोगों का समय बर्बाद नहीं हो। - रीना देवी, कार्डधारक



पिछले दो दिनों से सर्वर डाउन होने की शिकायतें राशन दुकानदारों के द्वारा दर्ज कराई गई है। इस संबंध में एनआईसी से बात की जा रही है ताकि सर्वर सुचारू संचालित होने के साथ राशन सामग्री का समय से वितरण किया जा सके। - स्वीटी कुमारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें