फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी जाते देख टोल पर तैनात कर्मचारियों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर टोल वसूल करने वाली कंपनी का टेंडर समाप्त होने के बाद अब नई कंपनी ने टोल वसूलना शुरू कर दिया है। नई कंपनी द्वारा कार्य संभालते ही पुरानी कंपनी के कर्मचारियों की छटनी शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह टोल पर तैनात कर्मचारियों ने नई कंपनी का विरोध करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद कर्मचारी मानें।
नसीरपुर क्षेत्र तहत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 54 किलो मीटर पर नसीरपुर कट पर टोल प्लाजा बना हुआ है। पूर्व में ईगल कंपनी पर टोल वसूल करने का ठेका था, लेकिन उसका कार्यकाल समाप्त होने पर अब टेंडर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के हाथ में आ गया है। 15 अक्तूबर से ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है। कंपनी द्वारा पुराने कर्मचारियों को हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है, जिस पर पुराने कर्मचारियों में शुक्रवार को आक्रोश व्यक्त किया। कर्मचारियों ने टोल के सामने खड़े होकर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होते ही टोल के सुरक्षा अधिकारी जगदीश कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारी नहीं माने। इसके बाद सुरक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों को एक माह में 15 दिन ड्यूटी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें