फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से गायब युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
एका। थाना एका के गांव फतेहपुर पाट से दो दिन से गायब युवक का शव खारजा नहर के समीप नीम के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

फतेहपुर पाट निवासी राहुल यादव (25) पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव मुखिया 14 अक्तूबर को धान की फसल की बिक्री करने गया था। पिता से बातचीत करने के बाद वह दोबारा चला गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को दोपहर खारजा नहर के पास नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। उसकी शनाख्त फतेहपुर पाट निवासी राहुल यादव के रूप में हुई। थानाध्यक्ष एका वीरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राहुल नामक युवक दो दिन पूर्व घर से चला गया था। उसका शव खारजा नहर के पास खड़े नीम के पेड़ पर लटका मिला है।
शराब सहित गिरफ्तार, जेल भेजा
मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर पुलिस ने थाना रामगढ़ के आंबेडकर पार्क सैलई निवासी दीपक पुत्र दिनेशचंद्र को 20 पउआ देशी शराब सहित गिरफ्तार करके जेल भेजा है । वहीं नगला तुरकिया निवासी नौशाद पुत्र हबीब खां को सट्टे की पर्ची 760 रुपया सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें