मोहल्ला कश्मीरीगेट क्षेत्र का निरीक्षण करते महाप्रबंधक जलकल क्षेत्रीय पार्षद के साथ
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शुक्रवार सुबह मोहल्ला मुहम्मदपुर में साफ पानी की सप्लाई हुई। दूषित पानी की समस्या का निदान होने के बाद शुक्रवार से नगर निगम ने नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया। चौकीगेट चौराहा से हाजीपुरा की ओर जाने वाले रास्ते को बैरियर लगाकर अवरुद्ध कर दिया। पानी की निकासी के लिए अस्थायी नाला बनाना भी शुरू कर दिया गया। पानी की निकासी के लिए जेटिंग मशीन भी लगा दी है। अस्थायी नाले के दोनों ओर बल्ली लगाकर टिन शेड लगा दिया है।
सर्कुलर रोड पर नाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। अलग-अलग टुकड़ों में नाले का निर्माण कराया जाएगा। जिससे पानी की निकासी में व्यवधान न आए। ठेकेदार को तेजी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए है।
अमन्नेंद्र गौतम - सहायक अभियंता
दुली चौराहा पर बनाया जाएगा नया शौचालय
फिरोजाबाद। दुली चौराहा पर नगर निगम द्वारा नए शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। पुराने शौचालय को शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया गया। यह शौचालय काफी वर्ष पुराना होने के साथ ही जर्जर हो गया था। यह काफी समय से बंद भी पड़ा था।