फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश थम गई अब तो जर्जर गलियों का निर्माण कराएं सरकार

विज्ञापन
हिमांयूपुर स्थित एक गली में पानी की पाइप लाइन डालने के बाद खुदी पड़ी गली - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। घर-घर गंगाजल पहुंचाने के लिए पूरे शहर में पाइप लाइन डाली गई। इसके लिए शहर की गलियों को खोदा गया था, लेकिन एक साल बाद भी इन खोदी गई सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया गया है। गली-मोहल्लों की इन बेहाल सड़कों के कारण स्थानीय लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जेड़ाझाल परियोजना के तहत गंगाजल के लिए पाइप लाइन डालने के लिए इन सड़कों को खोदा गया था। रास्ते ऊबड़-खाबड़ होने के कारण चूड़ी से लदे ठेल पलट जाते हैं। बारिश में सड़कों और गलियों का निर्माण थमा था, लेकिन बारिश थम जाने के बाद अब नगर की सरकार से लोगों को उम्मीद है कि सड़कों के निर्माण जल्द शुरू किया जाए। हिमांयुपुर, भीम नगर, सुहाग नगर क्षेत्र में रास्ते जर्जर हैं। लोगों को जर्जर रास्ते ठीक कराने का इंतजार है।
हिमांयुपुर नर्सी वाली गली
गली की लंबाई करीब दो सौ मीटर है। दोनों और 50 से अधिक मकान बने हुए है। अधिकांश घरों में चूड़ी जुड़ाई का काम होता है। गली की स्थित काफी दयनीय है। क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि तीन साल में गली दो बार खोदी जा चुकी है। तीन साल पहले सीवर लाइन डालने के लिए गली को खोदा गया। उसके बाद जेड़ाझाल की पाइप लाइन डाली गई। पाइप लाइन डाले करीब डेढ़ साल हो गया, लेकिन अभी तक गली नहीं बनी है।
विज्ञापन

हिमांयुपुर में मुखिया चक वाली गली
करीब आठ साल पूर्व इंटर लॉकिंग का कार्य हुआ था। सीवर लाइन डालने के लिए गली को खोद दिया गया। तब से अभी तक गली का निर्माण नहीं हो सका। यह गली हिमायुंपुर रोड लिंक करती है। क्षेत्रीय लोग निर्माण की मांग कई बार नगर निगम अधिकारियों व क्षेत्रीय पार्षद से कर चुके हैं। गली निर्माण के लिए पैमाइश भी नगर निगम द्वारा कराई जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका।
सुहाग नगर भीमनगर मार्ग
सुहागनगर चौराहा से भीमनगर होते हुए करबला की ओर जाने वाले मार्ग की हालत काफी खराब है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि करीब एक साल पूर्व पाइप लाइन डालने के बाद सड़क का निर्माण नहीं हुआ। बरसात के चलते अब पूरे मार्ग में गड्डे हो चुके हैं। जबकि यह मार्ग महारवी नगर, देवनगर, भीमनगर के साथ सुहागनगर को भी जोड़ता है। हजारों की संख्या में जहां वाहन गुजरते है। लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें