फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठारपूठा, रैपुरा-द्वारिकापुरी में भी निर्माण कार्य अधूरे, नगर निगम पहुंचीं महिलाएं

विज्ञापन
रेपुरा रोड मन्दिर बाली गली में सडक निर्माण की मांग को लेकर नगर निगम पहुंची महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निमार्ण कार्यों के टेंडर लेकर ठेकेदार घर बैठ गए हैं तो नगर निगम के अधिकारी भी सुस्त पड़े हैं। नगर निगम निर्माण विभाग के अधिकारी ठेकेदारों से समय से न काम शुरू करा पा रहे हैं और न ही काम पूरा करा पा रहे हैं। शहर में जगह-जगह काम अधूरा पड़ा है। ठारपूठा, रैपुरा, द्वारिकापुरी में भी टेंडर हो चुके हैं लेकिन काम अधूरे पडे़ हैं। काम नहीं होने से आक्रोशित महिलाएं शनिवार को निगम पहुंचीं।
विज्ञापन

ठारपूठा मंदिर वाली गली रैपुरा की महिलाओं ने नगर निगम पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए अधिकारियों से शिकायत की। महिलाओं का आरोप है कि दो माह पूर्व टेंडर उठने के बाद भी ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। नगर निगम पहुंची ठारपूठा मंदिर वाली गली रैपुरा निवासी विरमा देवी, गुड्डी देवी, अमर सिंह, रुप सिंह, केशव, मुकेश आदि ने कहा कि नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या 34 ठारपूठा में श्री निवास के मकान से अमर सिंह बघेल के मकान तक और विजय कुमार, मुकेश यादव वाली गलियों में सीसी निर्माण के लिए करीब 20 लाख रुपये से अधिक का ठेका उठाया था। ठेकेदार ने आधी गली में मिट्टी डलवाकर आधी गली को छोड़ दिया। इसके बाद न तो मिट्टी डाली गई है और न ही निर्माण कार्य शुरू हो सका है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी क्षेत्रीय पार्षद को भी दी जा चुकी है, लेकिन आज तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। गली का निर्माण न होने के कारण पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है।
द्वारिकापुरी में अधर में लटका निर्माण कार्य
कोटला रोड स्थित मोहल्ला द्वारिकापुरी में सीसी सड़क कार्य किए जाने के लिए नगर निगम द्वारा 7.30 लाख का टेंडर उठाया गया है। ठेकेदार ने केवल नालियों के किनारे ईंट लगवाकर काम बंद कर दिया है। ऐसे में लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें