फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो भगवा संस्कृति को समाप्त करने की कोशिश में हैं, उनका कुनबा समाप्त होने को है : राजेंद्र सिंह

विज्ञापन
नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में विशाल जनसभा एव पथसंचलन में साथ चलती महापौर नूतन राठौर के साथ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा ने शनिवार को शहर में जागरूकता कार्यक्रम के साथ पदयात्रा निकाली। इसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी राजेंद्र सिंह (मोती सिंह) ने कहा कि कुछ विपक्षी सीएए के मुद्दे पर बेवजह हाय तौबा मचा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो लोग हमारी भगवा संस्कृति को समाप्त करने की कोशिश में हैं। खुद उनका कुनबा ही समाप्त होने को है।
विज्ञापन

उधर, यात्रा के दौरान हाथ में तिरंगा थामे कई संगठन शामिल हुए। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित पद यात्रा से पहले भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहले पीडी जैन कॉलेज के मैदान में एकत्रित हुए। सीएए के समर्थन में भी कई संगठन जुटे। कॉलेज के मैदान पर सभा का आयोजन किया गया।
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कांग्रेस, सपा एवं आम आदमी पार्टी के मुखिया घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ-साथ सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान जिला संघ सह कार्यवाह ब्रजेश यादव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बीएस गुप्ता, अविनाश सिंह भोले, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, शिव सिंह चक, बृजप्रांत मंत्री अश्वनी भारद्वाज, कहैंयालाल गुप्ता, डा. एसपी लहरी, मंगल सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, अंबेश शर्मा, डॉ प्रभाष्कार रॉय, डॉ उग्रसेन पांडे, श्री निवास शर्मा,अनिल भारद्वाज, विकास पालीवाल, सतीश दिवाकर,देवव्रत पांडे,पार्षद हरिओम वर्मा, अजय गुप्ता, प्रमोद राजौरिया, श्याम सिंह यादव, अरविंद पचौरी, महेश राजपूत, मंगल सिंह राठौर, आशीष यादव, रामलखन गुर्जर आदि।
पथ संचलन से दिया सीएए पर जागरुकता का संदेश
पीडी जैन कॉलेज में सभा के बाद विभाग प्रचारक धर्मेद्र कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं का पथ संचलन (पदयात्रा) के लिए आह्वान किया। उन्होंने सीएए पर लोगों को जागरक किया। पथ संचलन में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, भाजपा के महामंत्री संगठन सुनील बंसल, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, महापौर नूतन राठौर, विधायक मनीष असीजा, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, विधायक रामगोपाल लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, पूर्व महानगर अध्यक्ष कंहैया लाल गुप्ता, बृजप्रांत मंत्री उदय सिंह मुख्य रुप से शामिल थे। कार्यकर्ता रामलीला चौराहा, डाकघर, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड, क्लब चौराहा,क ोटला चुंगी होते हुए पुन: पीडी जैन इंटर कॉलेज पर पहुंचे।
प्रभारी मंत्री ने अखिलेश पर कसा तंज
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा द्वारा आयोजित पदयात्रा के दौरान जिले के प्रभारी और यूपी के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भगवा का विरोध करते-करते सैफई कुनबे में ऐसी दरार पड़ी है कि स्वयं मुलायम सिंह अलग-थलग पड़ गए हैं और उनकी स्थिति अपने ही परिवार में अल्पसंख्यक जैसी हो गई है।

फिरोजाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में विशाल जनसभा एवं पथसंचलन में साथ चलते प्रभारी मंत- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें