फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्र का मतलब सभी समाजों में अग्र रहने से है : कपिलदेव

विज्ञापन
महाराजा अग्रसैन धाम लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंचासीन मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल के सा - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा नवनिर्मित महाराजा अग्रसेन धाम का लोकार्पण प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि अग्र का मतलब सभी समाजों में अग्र रहने से है।
संस्थापक अध्यक्ष झब्बूलाल अग्रवाल ने अग्रसेन धाम निर्माण की विस्तृत जानकारी दी। महामंत्री राजेश अग्रवाल ने संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में अभा अग्रवाल सम्मेलन की हर वर्ष होने वाली अग्रसंन जयंती की विचार गोष्ठी में अग्रसेन धाम बनाने का सपना देखा था, जो अब पूरा हुआ है। 2008 में अग्रवाल सम्मेलन के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल को बुलाकर इसका शिलान्यास कराया गया था।
विज्ञापन

अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि हमारा अग्र समाज धर्म परायण व राष्ट्र भक्त समाज है। इस अवसर पर गोपाल शरण गर्ग ने हेल्पलाइन लीगल सेल का गठन किया। जिसका अध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल व महामंत्री कुलदीप मित्तल को घोषित किया गया। राष्ट्रीय मंत्री प्रकाश चंद गोयल, प्रांतीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचनलाल अग्रवाल, महामंत्री योगेन्द्र गोयल, व्यापार सुरक्षा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश बंसल, नगर विधायक मनीष असीजा, संयोजक जानकी प्रसाद गर्ग ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

महाराज अग्रसेन की आरती का गायन भी किया गया। संचालन कुलदीप मित्तल व अजय जिंदल ने किया। इस दौरान अनिल अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मुकेश बंसल, किशन बिहारी गर्ग, सुरेंद्र प्रकाश अग्रवाल, दीनानाथ अग्रवाल, मनोज अग्रवाल पम्मी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें