फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाया क्रिसमस डे,बांटे गए उपहार

Thu, 25 Dec 2014 11:18 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला फीराेजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्रिसमस डे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के द्वारा मनाया गया। उपहार का वितरण करके सामाजिक एकता का संदेश दिया। कहा कि मानव को ही सिर्फ मानव से प्रेम करना चाहिए।
विज्ञापन

कैलादेवी मंदिर के सामने स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम के प्रांगण में सभा में ब्रह्मकुमारी सरिता दीदी ने कहा 800 ईसा पूर्व बाइबिल में भविष्यवाणी हुई थी कि इस धरती पर एक फरिश्ता अवतरित होगा। उनका नाम होगा इमेन्युअल। जिसका अर्थ होता है ईश्वर हमारे साथ है। आखिर यीशु का जन्म हुआ।



यीशु ने अपने संपूर्ण जीवन काल में गरीबों, पिछड़े एवं मजलूमों की सेवा की। उन्होंने सभी भाई बहनों को क्रिसमस डे पर बधाई दी, उपहार भी बांटे। इस दौरान आकर्षक क्रिसमस ट्री को सजाया गया था। सेंटा क्लाज के स्टेच्यू को सभी ने गले लगाया। जाटव समाज की ओर से केंद्रीय संचालक दिगेंद्र भानु प्रताप सिंह भाष्कर की अध्यक्षता में स्वामी ब्रहमानंद आश्रम में बाइबिल का पाठ कराया।
विज्ञापन




केंद्रीय प्रवक्ता सूरज किरन सच्चिदानंद ने कहा कि प्रभू ईसा मसीह ने विश्व को शांति व कल्याण का मार्ग दिखलाया। केंद्रीय संयोजक विजय सिंह राना, वनवारीलाल अटल ने कहा कि बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर, कांशीराम ने भी दलित वर्ग के उत्थान का काम किया। मुनीष आनंद महाराज, रवींद्र सिंह जाटव, मास्टर भूप सिंह, विक्रम सिंह, विजय कुमार निम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें