फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती बेटी के साथ गया कथा सुनने, चोर ले उड़े नकदी-जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती बेटी के साथ गया कथा सुनने, चोर ले उड़े नकदी-जेवर
विज्ञापन

- नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला लोकमन में हुई वारदात
संवाद न्यूजएजेंसी
शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला लोकमन में शनिवार दोपहर मकान स्वामी अपनी पत्नी और बेटी के साथ पड़ोस के गांव में श्रीमद भागवत कथा सुनने गया था। दोपहर में चोर दीवार पर चढ़ कर घर में घुसे और नकदी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। देर शाम घर पहुंचने पर दंपती को वारदात की जानकारी हो सकी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगला लोकमन निवासी ग्रीशचंद्र (75) के चार पुत्र हैं। सभी बाहर नौकरी करते हैं। घर पर बुजुर्ग दंपती रहते हैं। चारों बेटों का सामान गांव के मकान में ही रखा है। शनिवार को ग्रीशचंद्र की बेटी पूजा पत्नी संजय भी कथा सुनने गांव आई थी। तीनों लोग सुबह 2 बजे कथा सुनने गांव के बाहर खेतों में हो रही श्रीमद्भागवत में गए थे। शाम करीब छह बजे वापस पहुंचे तो देखा कि चोरों ने कमरों के ताले व अलमारियों के ताले तोड़कर सोने, चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की बड़ी बेटी मनोरमा ने बताया कि चोर उसके घर से लगभग 22 तोले सोने के आभूषण, ढाई किलो चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये जो उनके पिता केसीसी जमा करने के लिए रखे थे, चोरी कर ले गये। सूचना पर थानाध्यक्ष नसीरपुर गगन गौड़ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नरायण सिंह ने बताया बंद मकान में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में टीमें गठित कर दी हैं। शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें