फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के जोशियान स्थित नाले के किनारे दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। चोरी के बाद दुकान में आग भी लगा दी गई। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
थाना दक्षिण के मोहल्ला जोशियान के निवासी आशीष कुमार पुत्र भगवती प्रसाद नाले के किनारे दुकान में कैंटीन संचालित करते हैं। बुधवार देर शाम दुकान बंद करके घर चले गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह जब पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे होने के साथ दुकान के अंदर सामान जला हुआ था। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पीड़ित का कहना है कि चोर दुकान से फ्रिज, साउंड के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। करीब दो से ढाई लाख की चोरी हुई है। एसएचओ थाना दक्षिण प्रमोद कुमार मलिक ने कहा कि चोरी के मामले में जांच करके कार्रवाई करेंगे।