फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खाली कुर्सियों पर बुलाने पड़े परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Fri, 28 Nov 2025 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फोटो 04 आर-डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ कुछ महिलाएं ही उपस्थित दिखी। अधिका
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बाबा नीब करोरी महाराज की जन्मस्थली अकबरपुर में आयोजित उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय भाजपा संगठन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियां खाली पड़ी रहीं, जिससे संगठन की कमजोरी साफ दिखी। जब भीड़ नहीं जुटी, तो परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बुलाया गया। इलाके की महिलाओं को आमंत्रित किया गया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का संबोधन भी मुख्य रूप से इन्हीं बच्चों और स्थानीय महिलाओं के समक्ष हुआ। भीड़ न जुट पाने से भी ज्यादा गंभीर बात यह रही कि जिला और महानगर भाजपा संगठन के लोग भी कार्यक्रम में पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंचे। इसके अलावा, विधायक भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें