फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टेबल फैन से करंट लगने से बालक की मौत

Mon, 19 May 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में टेबल फैन को अपनी ओर घुमा रहे बालक को करंट लग गया। परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला उर्दू नगर निवासी झब्बू खां का बेटा आहिद (10) सोमवार को घर पर गर्मी से बचने के लिए पंखा चला रहा था। इस दौरान वह पंखे को अपनी ओर घुमा रहा था कि तभी पंखे में करंट दौड़ गया। इससे वह पंखे से चिपक गया। बालक की चीख सुनकर परिजन मौके पर आ गए।
उन्होंने तार निकालकर छुड़ाया। ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। करंट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें