फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार की लहर : मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से तीन युवतियां बनीं आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ उठाकर तीन युवतियों ने स्थापित किया स्वरोजगार
विज्ञापन


फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ उठाकर तीन युवतियों ने न केवल अपना स्वयं का रोजगार शुरू किया, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनी हैं। जिला प्रशासन ने सोमवार को इन तीन युवतियों की सफलता की कहानियों को साझा किया।
विज्ञापन


डीसी जीएम संध्या यादव ने बताया कि मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली ये युवतियां पूजा अग्रवाल, पुष्पा और गायत्री लंबे समय से अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रयासरत थीं, लेकिन उन्हें सही आर्थिक मुकाम नहीं मिल पा रहा था। तीनों युवतियों को जब मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के विषय में जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत ही योजना के तहत आवेदन किया। बैंकों ने शीघ्रता से उनके आवेदन स्वीकार करते हुए प्रत्येक युवती को 5-5 लाख की धनराशि स्वीकृत की। इस पूंजी की मदद से उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया। पूजा अग्रवाल ने मां कैला देवी पोशाक केन्द्र की शुरुआत की। पुष्पा ने बिटटू-सीटू ब्यूटी पार्लर की शुरुआत की। गायत्री ने गायत्री बैगंल्स डेकोरेशन की शुरुआत की। अब इन तीनों युवतियों का कठोर श्रम से शुरू किया गया रोजगार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वे न केवल स्वयं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं, बल्कि अपने परिवार का भी सहारा बन रही हैं और अब स्वयं रोजगारप्रदाता बन गई हैं। इन युवतियों की सफलता से प्रेरणा लेकर, जिले की कई अन्य महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें