फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छारबाग स्वर्गाश्रम की करोड़ों की भूमि कराई कब्जा मुक्त

Sat, 25 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
स्वार्गाश्रम से अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश देते अधिकारी
विज्ञापन
छारबाग स्थित स्वर्गाश्रम की अवैध रूप से कब्जाई भूमि को तहसील प्रशासन एवं नगर निगम के अफसरों ने शनिवार को कब्जा मुक्त करा दिया। जेसीबी के माध्यम से बाउंड्रीवाल को तुड़वा दिया। करीब पांच हजार वर्ग फीट और करोड़ों की कीमत की इस भूमि पर कब्जा करने के साथ चारों ओर तारों की बाड़ लगा दी गई। निगम की ओर से इस भूमि को पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। स्वर्गाश्रम कमेटी ने पार्क को बनाए जाने की सहमति दे दी है। 
विज्ञापन

थाना लाइनपार क्षेत्र के स्वर्गाश्रम स्थित भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। नगर विधायक मनीष असीजा ने इस जमीन पर कब्जे की शिकायत प्रमुख सचिव से की थी। तहसील की टीम को साथ ले जा कर गत दिनों उन्होंने कब्जाई गई जमीन की नक्शे के साथ लेखपालों से नापजोख कराई थी। इसमें करीब पांच हजार वर्ग फीट से अधिक भूमि निकली थी। भूमि का चिन्हांकन करने के साथ शनिवार को कब्जा मुक्त कराया गया। नगर आयुक्त रामौतार रमन, अपर आयुक्त प्रमोद कुमार, अजय मिश्रा, लेखपाल सुखदेव एवं राधेश्याम के साथ कानूनगो, थानाध्यक्ष लाइनपार और पुलिस फोर्स पहुंचा। स्वर्गाश्रम की भूमि पर की गई बाउंड्रीवाल को जेसीबी के माध्यम से तुड़वा दिया। कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया लेकिन पहले ही नापजोख हो जाने के कारण उनकी एक नहीं चली। 
नगर आयुक्त रामौतार रमन ने कहा कि उक्त खाली भूमि पर पार्क का निर्माण कराया जाएगा। स्वर्गाश्रम कमेटी के आलिंद अग्रवाल, राकेश गोयल सीए, रामप्रकाश लल्ला, आलोक मीत्तल के साथ अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें