फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकलयुक्त रंगों से बनाएं दूरी, बीमारियों का रहता है खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकलयुक्त रंगों से बनाएं दूरी, बीमारियों का रहता है खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। होली के पर्व पर केमिकलयुक्त रंगों से दूरी बनाकर रखें। आंख, नाक, कान और त्वचा पर ऐसे रंग लगने से कई प्रकार की बीमारियों के होने का खतरा हो जाता है।
ऐसे में होली खेलते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। होली पर्व कहने को तो रंगों का त्योहार, लेकिन रासायनिक रंगों के प्रयोग से आपकी होली फीकी पड़ सकती है। रंग आंखों पर पड़ने से आंखों सूजन, खुजली हो सकती है। एलर्जी होने का खतरा बना रहता है। वहीं नाक को ढक कर रखें। होली खेलते समय कान रुई डाल लें। जिससे रंग कान के अंदर न जाए। कान में पानी भी नहीं जाने दें। इससे कान में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। रासायनिक रंगों के चेहरे पर पड़ने से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। बालों पर भी विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

----------
ऐसे रखें ध्यान आंख, कान, नाक और गले का ध्यान
-होली खेलते समय आंखों पर चश्मा पहनें
-यदि रंग पड़ जाए तो आंखों को ठंडे पानी से धोएं
-जितना हो सके आंखों का बचाव करें
- होली खेलते समय कान में रंग और पानी न पड़ने दें
-होली खेलते समय कानों में रूई डाल लें
-किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाएं
------------
स्किन का ऐसे रखें ध्यान
- होली खेलते समय चेहरे पर सनस्क्रीन जरूरी लगाएं
- होली से एक दिन पूर्व बालों पर तेल लगाएं
- होली पर हर्बल रंगों का उपयोग करें
रंग आंखों में पड़ जाए तो एलर्जी, कंजेक्टिव आईटिस, खुजली लगना और आंखों से पानी निकलना आम बात हो जाती है। ऐसे में आंखों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। ऐसा लक्षण होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
- डॉ. दीप्ति जैन, नेत्र सर्जन
-----------
होली से एक दिन पहले बालों में शैंपू न करें। इससे प्राकृतिक तेल सिर पर बना रहेगा। जितना हो सके होली खेलते समय ढीले ढाले कपड़े पहनने चाहिए। हर्बल रंगों से ही होली खेलें। कई लोगों की त्वचा बहुत संवेेदनशील होती है। ऐसे में होली खेलते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन

- डॉ. आंकाक्षा मित्तल चर्म रोग विशेषज्ञ।
मेडिकल कालेज
होली के अवसर पर नाक, कान और गले का पूरा ध्यान रखें। केमिकलयुक्त रंग कान, नाक और गले में पड़ने से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में जितना हो सके पानी और रंगों को बिल्कुल भी न पड़ने दें।
- डॉ. लव कुमार यादव, ईएनटी सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें