फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल फैक्ट्रियों के खिलाफ मुख्यालय ने जारी किया बंदी आदेश

Sun, 10 Jan 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टीटीजेड में प्रदूषण फैलाने पर दो केमिकल फैक्ट्रियों को पीसीबी द्वारा जारी नोटिस पर मुख्यालय ने बंदी के आदेश जारी किए हैं। हालांकि फैक्ट्री स्वामी आदेश रिसीव करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में प्रदूषणकारी इकाई का संचालन संभव नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्ती के बाद भी सुहागनगरी में चोरी छिपे कुछ केमिकल फैक्ट्रियां चल रही हैं। टीटीजेड क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गत माह दो केमिकल इकाईयों को नोटिस जारी कर बंदी आदेश के लिए मुख्यालय सूचना भेजी थी। मुख्यालय ने दोनों इकाईयों के खिलाफ बंदी का आदेश जारी कर दिया है। यह बंदी आदेश क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय को प्राप्त हो चुका है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारी केमिकल फैक्ट्री स्वामियों को नोटिस रिसीव कराने को कई बार चक्कर काट चुके हैं, लेकिन फैक्ट्री स्वामियों ने अभी तक बंदी आदेश प्राप्त नहीं किए हैं। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रभारी क्षेत्रीय अधिकारी डा. विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि मुख्यालय द्वारा दो केमिकल फैक्ट्रियां कृष्णा और बजरंग के खिलाफ बंदी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन दोनों इकाईयों को पूर्व में नोटिस जारी किए थे। इसके बाद भी दोनों फैक्ट्रियों में केमिकल बनाना बंद नहीं किया गया। दोनों इकाईयों के बंदी आदेश मुख्यालय से प्राप्त हो चुके हैं। हालांकि अभी तक फैक्ट्री स्वामियों ने नोटिस रिसीव नहीं किए हैं। जल्द ही दोनों फैक्ट्रियों की बंदी की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें