फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में अंगीठी के पास रखे केमिकल में अचानक भीषण आग लग गई। इससे वहां खेल रहा 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन ने उसे आनन-फानन में सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है।
नगला बरी 60 फुटा रोड निवासी अयूब के घर में सर्दी से बचने के लिए अंगीठी जल रही थी। तभी अंगीठी के पास रखे केमिकल में भीषण आग लग गई। आग लगने से वहां खेल रहा 10 वर्षीय बेटा इमरान आग से गंभीर रूप से झुलस गया। बालक के रोने की आवाज सुनकर परिजन बरामदे की ओर दौड़ पड़े। बालक को झुलसा देख सभी परेशान हो गए। बालक को आनन-फानन में सरकारी ट्राॅमा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे परीक्षण के बाद भर्ती कर लिया। बालक का मेडिकल कॉलेज के वर्न वॉर्ड में उपचार जारी है।