फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: देवेश शर्मा हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल, 60 दिन के भीतर ट्रायल पूरा करने का लक्ष्य

Wed, 29 Jul 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के छपरिया मोहल्ले में गैर-मजहब में शादी करने से बौखलाए ससुरालियों द्वारा आगरा निवासी युवक दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा (30) की सरेराह गला दबाकर की गई नृशंस हत्या के मामले में रामगढ़ थाना पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसएसपी ने पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर महज 60 दिनों के भीतर फास्ट-ट्रैक ट्रायल पूरा कराकर सभी आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में बिलाल मस्जिद के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने सबसे अहम और प्राथमिक वैज्ञानिक साक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन

मूल रूप से आगरा के खांड़ा (बरहन) निवासी देवेश शर्मा हलवाई का काम करता था। उसने करीब चार महीने पहले छपरिया निवासी भोली उर्फ बिल्ली (22) से प्रेम विवाह किया था और दोनों गुड़गांव में रह रहे थे। एक जुलाई को ससुरालियों ने सामाजिक रीती-रिवाज से विवाह कराने का झांसा देकर देवेश को फिरोजाबाद बुलाया। दो जुलाई की देर शाम साले समीर ने पहले देवेश को शराब पिलाई। इसके बाद घर से 150 मीटर दूर बिलाल मस्जिद के सामने साले समीर, ससुर हुसैन मोहम्मद, सास नगीना उर्फ नग्गो, साली मुस्कान और दोस्त सैफ ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा और नगीना के दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। तीन जुलाई को तड़के हसमतनगर गड्ढा क्षेत्र में पुलिस घेराबंदी कर मुख्य आरोपी साले समीर उर्फ अत्तू को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा अन्य चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। जल्द से जल्द सजा कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें