फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूध के पैसे मांगने पर बवाल...दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव; 20 लोग घायल

Wed, 14 May 2025 06:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दूध के पैसे मांगने पर बवाल हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें 20 लोग घायल हो गए। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
टकराव में घायल हुआ युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में दूध के पैसे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। घटना में दोनों पक्षों के 20 महिला-पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन


मामला थाना पचोखरा के गांव नगला कलुआ का है। गांव के नत्थी लाल के घर भागवत कथा चल रही है। भागवत कथा का बुधवार को भंडारा था। नत्थीलाल के परिवार के सोनू ने मंगलवार रात्रि 10 बजे करीब वहां से दूधिया योगेंद्र सिंह निवासी जाजपुर के निकलने पर दूध मांगा था। इस पर दूधिया योगेंद्र ने पुराने दूध के पैसों का तगादा करते हुए दूध देने से इंकार कर दिया। 

 
विज्ञापन

इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सोनू ने दूधिया की पिटाई कर दी। इस बीच गांव के ही जितेंद्र आदि ने बीचबचाव किया। इस पर सोनू पक्ष के लोग जितेंद्र पक्ष से भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील दो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी- डंडे, सरिया से हमला एवं पथराव शुरू हो गया। 

संघर्ष में दोनों पक्षों के महिला पुरुष सहित 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दोनों पक्षों के छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि दूध को लेकर हुए झगड़े में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्ष की रिपोर्ट दर्जकर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-UP: घर पर रखा था मां का शव...अंतिम दर्शन के लिए जा रहे बेटे और भाई की सड़क हादसे में माैत, मचा चीत्कार

संघर्ष में दोनों पक्षों के ये हुए घायल
घायलों में जितेंद्र पक्ष के छोटू, रामसनेही, रिंकू, जितेन्द्र, राहुल, ओम प्रकाश, राहुल कुमार, चंद्रपाल, मनोज कुमार, पप्पू, दो साल की बच्ची भाग्य आदि घायल हुए हैं। इनमे चंद्रपाल, मनोज व पप्पू की हालत गंभीर है। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के सोनू, सचिन, अशोक कुमार, एदल सिंह, मनोज, बलवीर, चंद्र मोहन, विमला आदि गंभीर घायल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें