फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी की दावत खाने के बाद बेहोश हो गए 25 घराती और बराती, अस्पताल में कराने पड़े भर्ती; सामने आई ये वजह

Fri, 05 Dec 2025 05:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार के संत नगर में एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दावत खाने के बाद करीब 25 लोग बेहोश हो गए। तत्काल ही सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बताया कि फूड प्वाइजिंग की वजह से सभी की हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
शादी (सांकेतिक फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना लाइन पार के संत नगर में बृहस्पतिवार देर रात को एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में खाना खाने के बाद पार्षद सहित 25 लोग अचेत हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


संत नगर स्थित रामकिशन मैरिज होम में बृहस्पतिवार को बलवंत सिंह कुशवाहा की पुत्री की बरात दिल्ली से आई थी। सभी लोग बराती एवं घरातियों के स्वागत में जुटे थे। सभी लोगों को भोजन कराया जा रहा था, तभी कोई विषाक्त चीज गिर गई। जिसके फल स्वरूप उसे खाने से 25 लोग अचेत हो गए। समारोह में अफरा- तफरी मच गई। देर रात ट्रामा सेंटर में उपचार को आनन- फानन में भर्ती कराया गया। 

अचेत लोगों में पार्षद देवेंद्र राजपूत, उसकी पत्नी हेमलता, उसकी पुत्री वर्षा, अनिकेत (14), ओमवती (23), शांति देवी (60), माया देवी (60), छोटू (20), अमर सिंह (33), डॉली (26), नीलम (30), विनोद (37), मिथिलेश (43), पिंकी (26), गुनगुन (13), नंदकुमार (40), अंजली (21), सरिता (25), दिव्या (47), बॉबी (22), आरती (23), दीपक (15), वीरपाल (40), ज्योति (32), लव (09) सभी का उपचार जिला अस्पताल में चला था। बताया जाता है कि देर रात ही कुछ लोग घर पर चले गए। वहीं, कुछ लोगों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें