फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप का स्थान बदलने से आक्रोश

Sun, 03 Jul 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
नलकूप के लिए लोगों ने जलकल विभाग पर विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
 जलेसर रोड स्थित झील की पुलिया के निकट प्रस्तावित स्थल के स्थान पर दूसरे मोहल्ले में नलकूप लगाने से क्षेत्र की जनता में आक्रोश है। प्रस्तावित स्थल पर नलकूप लगाने की मांग को लेकर लोगों ने रविवार को जलकल विभाग पहुंचकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

मोहल्ला भरत नगर, बजरंग नगर  और झलकारी नगर में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या है। झलकारी नगर में लगे नलकूप से कई गलियों में पानी नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में पेयजल संकट के निदान के लिए क्षेत्रीय जनता ने झील की पुलिया के निकट नलकूप स्थापित कराने की मांग की थी। जनता की मांग पर नलकूप स्वीकृत हो गया लेकिन कुछ दिन बाद इसका स्थान बदल गया। जानकारी पर लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। नलकूप प्रस्तावित स्थल पर लगाने की मांग को लेकर रविवार को कई महिला-पुरुष दोपहर में जलकल विभाग पहुंच गए। इस दौरान जयसिंह शंखवार ने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में नलकूप दूसरे स्थान पर लगवाया जा रहा है। हालांकि पानी की समस्या भरत नगर, बजरंग नगर व झलकारी नगर में हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि नलकूप प्रस्तावित स्थल पर नहीं लगा तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुनील कुमार, रोहित शंखवार, रविंद्र पाल सिंह, हरीश कुमार, लालता प्रसाद, हरीबाबू, जगन्नाथ, सुशीला, रेखा, मोहिनी, सरोज आदि मौजूद रहे। 


जल निगम द्वारा बजरंग नगर में नलकूप लगवाया जा रहा है। इसका निगम से कोई लेना-देना नहीं है। जिस स्थान पर नलकूप लगवाने का प्रयास लोगों द्वारा किया जा रहा है, वहां जगह कम है और ऊपर बिजली की लाइन जा रही है। ऐसे में नलकूप लगना मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके सिंह
अवर अभियंता-जलकल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें