फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुंके ट्रांसफार्मर को न बदलने से रोष, हंगामा

Sat, 02 Jul 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
गदलपुर में ग्रामीणों ने हंगामा किया
विज्ञापन
थाना नगला सिंघी के गांव गदलपुरा में विगत एक पखवाड़े से विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इसके चलते गांव में पेयजल संकट भी गहरा गया है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीण शनिवार को आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने गांव में हंगामा करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

 लाइनपार क्षेत्र के गांव गदलपुरा विगत एक पखवाड़े से विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ऐसे में गर्मी में लोगों को खासी परेशानी हो रही थी। विद्युत विभाग को फुंके ट्रांसफार्मर की सूचना दी गई लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण गांव में पेयजल समस्या गहरा गई। विद्युत विभाग द्वारा सुनवाई नहीं होने पर शनिवार को ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने हंगामा करते ही फुंके विद्युत ट्रांसफार्मर के सामने खड़े होकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। चेतावनी देने वालों में हर नरायन सिंह , रमेश चंद्र, लाल सिंह, हरि प्रसाद, फौरन सिंह, किताब सिंह, दया किशन, लटूरी सिंह, साहब सिंह, राधे श्याम, सुमेर सिंह, ग्या प्रसाद, रामविलासी, हरि विलास, हरीसिंह बघेल, प्रेमसिंह, बाबूराम आदि प्रमुख हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें