फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएस यूनिवर्सिटी: कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार की नहीं हुई पेशी, ये रही वजह; अब 21 अप्रैल को होंगे कोर्ट में पेश

Fri, 11 Apr 2025 01:00 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फर्जी डिग्री प्रकरण में फंसी शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार की कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी।  पुलिस ने आरोपियों की रिमांड के लिए पुनः बी-वारंट लिया है। अब आरोपियों को 21 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
विज्ञापन
जेएस यूनिवर्सिटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर जेल में बंद जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा की पेशी बृहस्पतिवार को टल गई। पुलिस फोर्स की उपलब्धता न होने के चलते आज दोनों ही आरोपी फिरोजाबाद न्यायालय में पेश नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


 

फर्जी डिग्री प्रकरण में जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार दोनों ही जयपुर जेल में बंद हैं। जिनके खिलाफ थाना शिकोहाबाद में दो केस दर्ज हैं। जिसमें इन दोनों आरोपियों के अलावा डॉ. पीएस यादव, डॉ. गौरव यादव, उमेश मिश्रा समेत अन्य स्टाफ भी शामिल है। शिकोहाबाद थाने में दर्ज केस की विवेचना को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस को जयपुर जेल में बंद दोनों आरोपियों से पूछताछ करनी थी। इसके लिए शिकोहाबाद पुलिस ने जयपुर जेल में बी-वारंट भी दाखिल कराया था।

ये भी पढ़ें-UP: शबीना से तीसरा निकाह...फिर दी ऐसी मौत, देखकर कांप गए लोग; इसलिए आठ साल की मासूम का भी कर दिया कत्ल

गत 10 अप्रैल को दोनों आरोपियों की फिरोजाबाद न्यायालय में पेशी होनी थी, लेकिन जयपुर से पुलिस फोर्स के अभाव में दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश नहीं किया जा सका। इसके चलते शिकोहाबाद पुलिस आरोपियों को पीसीआर रिमांड पर लेने में असफल रही। शिकोहाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुन न्यायालय से आरोपियों का बी-वारंट जारी कराया है। जिसे कल जयपुर जेल में दाखिल कराया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-UP: प्यार या फिर धोखा...प्रेमी ने इसलिए खुद को लगाई आग, लपटों में घिरते ही दौड़ा; खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

इस वारंट के मुताबिक अब दोनों ही आरोपी आगामी 21 अप्रैल को फिरोजाबाद न्यायालय में पेश किये जाएंगे। जहां से पुलिस आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हो सके हैं। पुनः बी-वारंट न्यायालय से लिया गया है। अब आरोपियों को आगामी 21 अप्रैल को फिरोजाबाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें