फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यातायात नियम तोड़ने पर 829 वाहनों के चालान

Mon, 16 Nov 2026 10:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सोमवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक और अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 829 चालान किए गए। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि अभियान में ओवरस्पीड वाहन चलाने, क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने, ई-रिक्शा में साउंड स्पीकर लगाकर संचालन करने और बाइक से स्टंट करने वालों को निशाने पर लिया गया। ऑटो और ई-रिक्शा के 67, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले ऑटो के 53, साउंड स्पीकर लगे ई-रिक्शा के 47 और ओवरस्पीड के 54 चालान किए गए। वहीं स्टंट और तेज गति से बाइक चलाने वालों के सात तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 601 चालान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें